Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS यूजीसी लाकर हिंदुओं को बांटने की साजिश हो रही : कुंवर हरिवंश सिंह

 

जौनपुर। पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने कहा कि यूजीसी के नाम पर देश में हिंदुओं को बांटने की साजिश की जा रही है। शनिवार को एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने उक्त बाते बोली। श्री सिंह ने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में नए नियमों और नीतियों के जरिए समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति और परंपराओं को कमजोर करने की कोशिश किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दी जाएगी। पूर्व सांसद ने कहा कि समाज को एकजुट रहकर ऐसी ताकतों का जवाब देना होगा जो धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटना चाहती हैं। 

उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को बचाने का भी आह्वान किया। इसी क्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद कुमार हरिवंश सिंह ने राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप जयंती और सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती अवसर पर प्रतिभाओं का सम्मान 17 मई को मां दुर्गा हायर सेकेंडरी स्कूल सिद्धिकपुर में होगा। इस मौके पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का आगमन होगा। उन्होंने कहा कि देश में कोई भी पार्टी क्षत्रियों की अनदेखी करके सत्ता में नहीं आ सकती बहुत समीकरण फार्मूले बनेंगे हमें सावधानी पूर्वक अपने मत विभाजन को रोकना है सबको संगठित होकर शासन सत्ता में समाज को हक दिलाना होगा। उक्त अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू आयोजक काशी प्रदेश अध्यक्ष कृष्णन सिंह प्रदेश महामंत्री राम आश्रय सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व ब्लाक प्रमुख सजल सिंह महामंत्री परितोष सिंह, पंकज सिंह रोहित सिंह एडवोकेट जिला विधिक प्रभारी गुलाब सिंह भोपाल सिंह भोले सहित प्रमुख लोक उपस्थित रहे।

Tags