Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS बिना परमिट और अनफिट वाहनों को चलने नहीं दिया जायेगा : अजीत सिंह

जौनपुर। एआरटीओ अजीत सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि जिले में जितने भी बिना परमिट और स्कूल के अनफिट वाहन है उनके संचालन पर रोक लगाई जाएगी। बिना मानक पूरा किए किसी भी वाहन को सड़क पर चलने नहीं दिया जायेगा। बताते चले कि कुछ दिनों पहले ही इन्होंने पदभार ग्रहण किया है। श्री सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य किया जायेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहाकि अब ओवरलोड अनफिट और स्कूली वाहनों पर हमारी विशेष नजर रहेगी ताकि सड़क दुर्घटना को कम किया जा सके।

Tags