Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : कार की चपेट में आने से राहगीर की मौत, दूसरा गंभीर

जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में स्थानीय बाजार के निकट कार की चपेटे में आने से एक राहगीर की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।यह दुर्घटना गुरुवार दिन के लगभग 2:00 बजे की है। स्थानीय कस्बे के पास स्थित बलथर स्कूल के पास मोहम्मद शारिक उमरी लगभग 23 वर्ष पुत्र इश्तियाक अहमद अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। उसी स्थान पर एक व्यक्ति उम्र लगभग 45 वर्ष पैदल कहीं जा रहा था दोनों को कार जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल अवस्था में वहीं सड़क के किनारे पड़े हुए थे। इस दुर्घटना को देखकर स्थानिक लोगों की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानी लोगों के सहयोग से दोनों को 108 बुलाकर जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर इलाज के दौरान अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि घायल को चिकित्सक ने भारती कर लिया जहां उसका उपचार चल रहा है। अज्ञात व्यक्ति केसरिया रंग का कुर्ता और काले रंग की धारीदार लोअर पहना हुए। मृतक की लाश को पुलिस ने कब्जे में लेकर लाश घर में रखवा दिया है।

Tags