![]() |
| मृतक (फाइल फोटो) |
जौनपुर। जिले के चंदवाद थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के निकट पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में जहां पिता की मौत हुई वहीं 4 वर्षी पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बुधवार दिन रात लगभग 10:30 बजे चंदवक थाना क्षेत्र के मडार गांव निवासी दीपक विश्वकर्मा उम्र लगभग 30 वर्ष और उसका छोटा भाई आकाश विश्वकर्मा पुत्र हरिश्चंद्र विश्वकर्मा अपने पिता के ननिहाल केराकत क्षेत्र से एक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दोनों भाई और बेटा शिवांश विश्वकर्मा 4 वर्ष के साथ अपनी बाइक से घर के लिए निकले थे। जब दोनों भाइयों की बाइक स्थानीय चंदवक बाजार से गाजीपुर मोड पर पहुंचे थे कि इस समय विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप की चपेट में आ गए।
पिकअप की चपेट में आने से दोनों सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिवांश पुत्र दीपक विश्वकर्मा की हालत नाजुक होने पर उसे वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। खतना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों भाइयों की लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


