जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के गोधना बाईपास पर शुक्रवार दिन के एक बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसी थाना क्षेत्र के ग्राम भुवालापटटी गांव निवासी हरिनाथ पटेल की 18 वर्ष की पुत्री ज्योति पटेल सामान लेने के लिए अपनी बाइक से बाजार गई हुई थी। जब यह किशोरी गोधना हाईवे को पार कर रही थी कि उसी समय एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार जिससे इसकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घर के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल किशोरी को लगभग 2 बजे दिन में जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इसी तरह जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के रायपुर कला गांव में गुरुवार शाम लगभग 7:00 बजे कार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। उक्त गांव निवासी शेषमणि प्रजापति उम्र लगभग 48 वर्ष पुत्र भोनू राम प्रजापति अपने घर के पास सड़क के किनारे खड़े थे इस समय तेज गति से आ रही बिलोनो कर आई और इन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। कार से धक्का लगने से यह हवा में उड़कर कुछ दूर जा गिरे थे। उसी समय घर के लोग दौड़कर उन्हें लेकर कई चिकित्सकों के यहां गए लेकिन चिकित्सकों ने कुछ देर बाद उनके मौत होने की पुष्टि कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
