जौनपुर। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम "कीपिंग ह्यूमैनिटी अलाइव " "मानवता को जीवित रखना "के तहत ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के द्वारा एक गोष्ठी एवं रक्तदान शिविर का आयोजन आई एम ए ब्लड बैंक जौनपुर में किया गया मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उन्होंने रेड क्रॉस दिवस एवं रेड क्रॉस के कार्यों पर प्रकाश डाला।
रक्तदान के लाभ के बारे में बताते हुए कहा की सभी को आगे बढ़कर इस पुनीत कार्य में मदद करना चाहिए इसके लिए उन्होंने संस्था प्रमुख को धन्यवाद भी दिया। संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह जो रेड क्रॉस की पैट्रन मेंबर भी है ने बताया कि आज विश्व रेडक्रॉस दिवस के साथ-साथ विश्व थैलेसीमिया दिवस भी है । थैलेसीमिया एक गंभीर आनुवांशिक रक्त रोग है जिसमें रोगी के शरीर में हीमोग्लोबिन सही मात्रा में नहीं बनता और हर 15 दिन में उन्हें नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता पड़ती है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से गौरव सिंह संजीव सिंह अंकिता सिंह सौरभ सिंह सूबेदार प्रवीण सिंह तौकीर अहमद सद्दाम हुसैन विश्वजीत सिंह अंजलि सीमा श्रेया सिंह मंजू यादव कुमकुम मौर्य अपर्णा शर्मा और और शादाब आलम सहित दर्जनों उपस्थित रहे।

