जौनपुर। पेड़ काटने के संबंध में हुए विवाद को लेकर पुजारी एवं उनके शिष्यों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज हो गयी। ज्ञातव्य हो कि सरायख्वाजा थाना अंतर्गत मल्हनी स्थित रामजानकी मंदिर है। मंदिर से सटा पक्का पोखरा है। मंदिर के महंथ राजाराम दास के शिष्य पोखरे के पास सूखे बबूल का पेड़ भंडारे में ईंधन के लिए काट रहे थे तभी महेन्द्र यादव, दिलीप आदि उन्हे रोकने लगे। छीना झपटी में आरे से विपक्षी की अंगुली कट गयी। इस संबंध में दर्ज प्राथमिकी की जांच कर उसे निरस्त करने हेतु पुलिस अधीक्षक से मांग की गयी है। महंथ ने कहाकि निष्पक्ष जांच से उन्हे न्याय मिल जायेगा।

