Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS उत्तर प्रदेश में अपराध भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर : नदीम जावेद

पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व विधायक नदीम जावेद 

जौनपुर। जनपद की नाव विधानसभा सीटों में से कम से कम तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। उक्त बातें कांग्रेस के नेता एवं पूर्व विधायक नदीम जावेद ने पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत होगी। पूर्व विधायक ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के आंकड़े के अनुसार हत्या बलात्कार आदि के मामले में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। भ्रष्टाचार बेरोजगारी भी उत्तर प्रदेश में चरम पर है। उन्होंने खेता सराय थाना क्षेत्र में दूल्हा हत्याकांड के बारे में कहा कि प्रदेश के एक मंत्री अपराधी को संरक्षण दे रहे हैं। 

सरकार को चाहिए कि ऐसे मंत्री को तुरंत बर्खास्त करें। पूर्व विधायक ने अपनी वार्ता में बक्सा थाना क्षेत्र के कोली गांव केराकत क्षेत्र में हुई सरोज हत्याकांड का भी उल्लेख किया। उन्होंने राम मंदिर के दान पत्र से हुई चोरी का पर्दाफाश करने की भी मांग उठाई है। पूर्व विधायक नदीम जावेद ने कहा कि आने वाले समय में इंडिया गठबंधन की सरकार उत्तर प्रदेश में बनने जा रही है।

Tags