Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : सुमित सिंह को पीटकर उतारा मौत के घाट, परिजन में कोहराम

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के मई चौराहे पर घात लगाकर बैठे हमलावरों ने युवक को मारकर मौत के घाट उतार दिया। युवक अपनी बाइक की सर्विसिंग करा कर घर जा रहा था। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सोमवार दिन के लगभग 2:30 बजे की है। बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी नीरज सिंह का 22 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार सिंह सुबह अपने घर से अपनी बाइक की सर्विसिंग कराने के लिए बाजार गया हुआ था। 

बाइक की सर्विसिंग कराकर उसी बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में घात लगाकर सड़क के किनारे बैठे लोगों ने रोक कर सुमित पर प्राण घातक हमला कर दिया। 

काफी देर तक घायल अवस्था में सड़क के किनारे पड़े रहे। युवक को इस गांव के एक लड़के ने बक्सा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर मृतक के घर पर पहुंची पूरे घर में कोहराम मच गया।  बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ नीरज सिंह के घर लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए और कुछ लोगों को हिरासत पर लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

Tags