Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत, जमीन विवाद का मामला, चार घायल

जौनपुर। क्षेत्र के बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव में बुधवार रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के 48 वर्षीय अजय सिंह की मौत हो गई, जबकि उनके परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, रात करीब 7:30 बजे कौली गांव निवासी अजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू का पड़ोसी दानबहादुर शर्मा और तेजबहादुर शर्मा से भूमि विवाद को लेकर बहस शुरू हुई। बहस जल्द ही मारपीट में बदल गई, जिसमें लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया।

हमले में अजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर उनके परिवार के अखिलेश सिंह, हिमांशु सिंह, शिवम सिंह और आकृति सिंह भी मौके पर पहुंचे। विपक्षियों के अचानक हमले में ये सभी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों ने सभी घायलों को नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अजय सिंह की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

Tags