Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : युवक के आत्महत्या करने के मामले में पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

जौनपुर। जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान घाट निवासी एक युवक के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पत्नी समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मृतक युवक ने बीते गुरूवार की रात अपनी पत्नी व ससुराल के अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी जान दे दी थी। 

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय के लिए रवाना कर दिया। बता दें कि हनुमान घाट निवासी 26 वर्षीय वासु सेठ उर्फ रमन ने अपनी मौत से पहले एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इस वीडियो में उसने अपनी पत्नी, सास, साली और अन्य ससुरालजनों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

उस वीडियो में उसने स्पष्ट रूप से कहा था कि वह अपनी पत्नी, सास और दोनों सालियों के कारण जहर पी रहा है। वासु ने बताया कि उसकी कोई गलती नहीं है और ससुराल वाले उसे बहुत परेशान कर रहे हैं। यह वीडियो उसने अपने 8 साल के बेटे के सामने बनाया था।

वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया और पुलिस पर कार्यवाही का दबाव बढ़ गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर शुक्रवार को पत्नी समेत ससुराल के अन्य पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हुए लोगों की पहचान विशाल वर्मा, विकास वर्मा, पूजा वर्मा, ज्ञान देवी और संध्या सेठ के बताया गया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि ये सभी आरोपी भौराजीपुर तिराहे से राजा साहब के पोखरे वाली सड़क पर कहीं भागने की फिराक में थें कि उन्हें लोक हॉस्पिटल और केजीएन बिल्डिंग मटेरियल के से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गयें ये सभी आरोपी जिला भदोही के नवधन थाना ऊंज के निवासी हैं। युवक के आत्महत्या करने का मामला अब भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Tags