जौनपुर। शनिवार को सेवायोजन कार्यालय, जौनपुर द्वारा नगर के मियांपुर स्थित साइबर इंस्टिट्यूट ऑफ़ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी पर कैरियर कॉउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कोटा में असिस्टेंट प्रोफेसर व इग्नू में मनोविज्ञान काउंसलर पद पर कार्यरत बबिता मिश्रा ने अपना अच्छा कैरियर बनाने के लिए आवश्यक पहलुओं पर चर्चा करते हुये प्रतिभागियों के कैरियर से सम्बंधित प्रश्नों का उत्तर दिया.उन्होंने कहा कि हमें किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए दृढ़ निश्चय व सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है.सेवायोजन अधिकारी शशिकांत सरोज ने अपने व्यक्तित्व का विकास का विकास कैसे करें, इन बातों पर विस्तारपूर्वक समझाते हुये उपस्थित प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान किया. कार्यक्रम में सेवायोजन विभाग के रोजगार मेला प्रभारी शिवकुमार ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया और उपस्थित सभी प्रतिभागियों को सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराने हेतु प्रेरित किया. सेवायोजन कार्यालय के कैरियर कॉउंसलर राजीव पाठक ने सभी को सेवामित्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने हेतु प्रेरित किया तथा छात्र जीवन को कैसे सफल करियर बनाने पर विचार व्यक्त किया . कार्यक्रम में सेवयोजन विभाग के विनोद, ट्रेनर रश्मि पाठक, अनुज पटेल, मंगल चौहान तथा भारी संख्या में छात्र/छात्राएं उपस्थित रहें।
