Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यावसायिक अर्थशास्त्र विभाग में अध्ययनरत एमबीए (बिजनेस इकोनॉमिक्स) के विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

विभाग के छात्र हर्ष तिवारी का चयन सीजीएमपी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के नोएडा स्थित मुख्य कार्यालय में एचआर एग्जीक्यूटिव (HR Executive) पद पर हुआ है। उन्हें 4.5 लाख रुपये वार्षिक वेतन पैकेज प्रदान किया गया है।

इसी क्रम में विभाग की छात्रा काजल साहू का चयन एचडीएफसी बैंक में कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव (Customer Care Executive) पद पर हुआ है। उन्हें 4 लाख रुपये वार्षिक वेतन पैकेज प्राप्त हुआ है। चयन के उपरांत उनका प्रशिक्षण मोहाली में आयोजित किया जाएगा।

दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय एवं विभाग का नाम गौरवान्वित हुआ है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. मानस पाण्डेय, डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, डॉ. निशा पाण्डेय तथा डॉ. अंजनी तिवारी ने हर्ष तिवारी एवं काजल साहू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विद्यार्थियों की इस सफलता से विभाग के अन्य छात्रों में भी उत्साह और खुशी का माहौल है।

Tags