जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में रविवार दोपहर लगभग 12:00 पागल कुत्ते ने एक दर्जन से अधिक लोगों को काट लिया है। इस कुत्ते ने दो लोगों के मुंह को नोच डाला कैसे बाजार में दहशत फैल गई है। मामला कुछ इस प्रकार है कि बाजार वासी सभी लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त रहे और कुछ लोग सड़क से जा रहे थे। उसी समय एक पागल कुत्ता भागता हुआ आया और लोगों को अपना निशाना बनाते शुरू कर दिया। जिसमें हरेंद्र कुमार वर्मा पुत्र मोहन पुत्र मोहन वर्मा निवासी विभनमऊ और शनीचर शर्मा उम्र लगभग 50 वर्ष ग्राम मतर बिहार इसी क्रम में उमेश कुमार सोनकर निवासी महिमापुर नितिन कुमार गुप्ता पुत्र उम्र लगभग 15 वर्ष पुत्र अजीत कुमार गुप्ता निवासी महिमापुर कैलाश कुमार अग्रहरी निवासी महिमापुर यह सभी लोग जलालपुर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले थे इसमें कुछ व्यापारी तथा कुछ राहगीर और कुछ लोग बाजार जरूरी काम से आए हुए थे। इनके साथ अन्य लोगों को भी इस पागल कुत्ते ने निशाना बनाया था। सभी लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर गए जिसमें से आधा दर्जन लोगों को जिला चिकित्सालय जौनपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। पागल कुत्ते से शिकार हुए कैलाश अग्रहरि का पूरा चेहरा पागल कुत्ते ने खराब कर दिया है। जनपद में लगातार कुत्तों से शिकार होने वाले लोगों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती चली जा रही है जिसको लेकर वन विभाग के लोगों पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं कि आखिर यह विभाग किस काम का है। जिला अस्पताल का सरकारी रिकॉर्ड यदि देखा जाए तो प्रतिदिन 100 से अधिक लोगों को कुत्ता काटने की सुई लगाई जाती है। उसके बाद भी जिला प्रशासन व वन विभाग के लोगों के कान पर जूं तक नहीं रेंगती। फिलहाल जनपद में कुत्तों के शिकार होने का सिलसिला लगातार जारी है यदि जिला प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता तो आने वाले समय में इसकी स्थिति भयावाह हो सकती है।
