जौनपुर। नगर के शास्त्री नगर मोहल्ला स्थित शास्त्री कान्वेंट स्कूल के सभागार में किसान आमजन युवा शोषित ट्रेडर्स हमारी पार्टी KAYSTH PARTY का जिले की सभी तहसीलों में विस्तार करते हुए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया और शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
शाहगंज तहसील में श्री विवेक कुमार अस्थाना को अध्यक्ष,श्री प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को महासचिव ,श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया । बदलापुर तहसील का अध्यक्ष रणवीर प्रकाश श्रीवास्तव को एवं संजय दुबे को सामान्य प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मछली शहर तहसील में डॉक्टर विभव सिन्हा को अध्यक्ष, सुधीर श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, मनोज कुमार श्रीवास्तव को महासचिव एवं श्री विजय यादव को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी क्रम में मडियाहूं तहसील में डॉक्टर विजेंद्र कुमार श्रीवास्तव को अध्यक्ष, स्वप्निल श्रीवास्तव को शिक्षक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, श्रीमती रेनू श्रीवास्तव को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, श्री विनय कुमार श्रीवास्तव पिंटू को मीडिया प्रभारी एवं धीरज कुमार श्रीवास्तव को व्यापार प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी तरह केराकत तहसील में विनय कुमार श्रीवास्तव बंटी को अध्यक्ष, आनंद कृष्ण श्रीवास्तव को विधि प्रकोष्ठ का अध्यक्ष , सुधीर राय को शिक्षक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, श्री अनीश कुमार को व्यापार प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
जौनपुर शहर में भी कायस्थ पार्टी का विस्तार करते हुए सैकड़ो सम्मानित लोगों के बीच नगर के भी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया गया जिसमें धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव को व्यापार प्रकोष्ठ का महासचिव, रवि कुमार श्रीवास्तव को जिला सचिव, विकास कुमार सिन्हा अंगद को नगर युवा अध्यक्ष, अरविंद कुमार श्रीवास्तव को सचिव, आलोक कुमार श्रीवास्तव को सचिव, संतोष कुमार श्रीवास्तव सोनू को सचिव, रूपेश कुमार श्रीवास्तव को सचिव, मधुर मोहन अस्थाना को विधि प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष, आनंद मोहन अस्थाना को उपाध्यक्ष, नीरज कुमार श्रीवास्तव को सचिव, हेमंत कुमार श्रीवास्तव को सचिव पद पर मनोनीत कर शपथ ग्रहण कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया और अपने वक्तव्य में कहा कि कायस्थ पार्टी सर्व समाज की पार्टी है और इसमें सभी धर्म एवं वर्गों के लोगों का सम्मान किया जाता है तथा सभी को समानता का अधिकार है। पार्टी का उद्देश्य पूछे जाने पर राष्ट्रीय सचिव ने बताया कि पूर्वांचल को अलग राज्य का दर्जा दिलाना, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दिलाना,बेरोजगारी दूर करने हेतु सार्थक प्रयास करना, किसानों की समस्याओं का उचित समाधान निकालना, सभी कृषि यंत्रों को जीएसटी मुक्त करना और एम एस पी के लिए सार्थक प्रयास करना समाज के हर धर्म और वर्ग के पिछड़े लोगों का सहयोग करना आदि पार्टी का मुख्य उद्देश्य है।
इस अवसर पर कायस्थ पार्टी के सैकड़ो पदाधिकारी , कार्यकारिणी सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेमचंद यादव प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ, मनोज कुमार श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, श्री शमशेर शेख जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अवधेश कुमार श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, सरोज यादव जिला अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ, श्री शिवेश श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, डॉक्टर प्रेमचंद जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, श्रीमती भारतीय श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, डॉक्टर विवेक श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, शिवाकांत मिश्रा जिला अध्यक्ष सामान्य प्रकोष्ठ, अशोक कुमार श्रीवास्तव प्रमुख महासचिव वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ, विजय कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, मनीष निषाद सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुपम श्रीवास्तव ने किया कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
