Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : ससुराल से मायके आई विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बलुआ घाट में गुरुवार सुबह विवाहिता ने ससुराल से आकर मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना गुरुवार लगभग 9 बजे की है। मोहल्ला बलुवा घाट निवासी पूरन निषाद की पुत्री प्रियंका निषाद का विवाह लगभग 13 साल पूर्व केराकत कोतवाली क्षेत्र के पसेवा गांव निवासी राजकुमार निषाद के साथ हुई थी। सबसे पहले प्रियंका ने एक पुत्र को जन्म दिया वह विकलांग रहा जिसका उपचार वह बराबर कराती हुई चली आ रही थी। इसी बीच उसने दो और पुत्री को जन्म दिया वह दोनों ठीक-ठाक हैं। अपने लड़के की बीमारी को लेकर प्रियंका हमेशा तनाव में रहा करती थी। लगभग एक सप्ताह पूर्व वह अपने ससुराल से पति के साथ मायके आई हुई थी। गुरुवार सुबह वह अपने मायके के दूसरे तल पर जाकर कमरे में लगे पंखे में साड़ी बांधकर गले में फांसी का फंदा लगाकर लटक गई। कुछ देर बाद मायके के लोगों को जैसे ही जानकारी हुई दौड़कर उसे पंखे लटकी हुई प्रियंका को नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Tags