पत्रकार इशरत हुसैन
जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद धर्म राज राम द्वारा नामित किये गये मनोज कुमार चौरसिया प्र0 लेखाकार लेखा लिपिक की तहरीर के आधार पर लेखाकार क्षेणी 2 के खिलाफ सर्विस बुक के अभिलेखो में कूटरचित रचना रचकर फेर बदल कर सर्विस करते रहने के मामले में एफआईआर दर्ज कराया है। आरोप है कि लेखाकार क्षेणी 2 संजय कुमार जैन पुत्र अज्ञात अपनी जन्मतिथी की सूचना छिपाने व अनूचित लाभ लिए अनुचित लाभ लिए जाने की मंशा से अभिलेखों में कूटरचित एवं भ्रमक सूचना दी गई। उल्लेखनीय है कि संजय जैन लेखाकार की सेवा पुस्तिका पर अंकित जन्मतिथि एंव मानव संपदा पोर्टल पर जन्मतिथी 15/4/1964 एवं न्युक्ति की तिथी 19/11/1994 है। जैन लेखाकार का वेतन 2026 से रोके जाने के उपरांत रोके गयें वेतन के भुगतान हेतु प्रार्थना पत्र दिनांक 9/6/2026 को प्रस्तुत किया जिसमें मुख्यत उल्लेख है कि मेरी जन्मतिथी 15/4/1964 है जो कि विभाग में उपलब्ध अभिलेखों में भी अंकित है। संजय जैन लेखाकार को विदित था कि उनकी अधिवर्षिता आयु दिनाँक 30/4/2024 को ही पूर्ण हो चुकी है। जैन लेखाकार क्षेणी के आधार कार्ड एवं पैन कार्ड में जन्मतिथी 15/4/1966 अंकित है। तथा सेवा पुस्तिका में जन्मतिथी 15/4/1964 अंकित है, जबकि सेवा पुस्तिका में अंकित जन्मतिथी अंतिम रूप से मान्य होती है। अपनी जन्मतिथी की सूचना छिपाने एवं अनुचित लाभ पाने की मंशा से शासकीय धन का दुरूपयोग कर आहरण किया गया है। इनके खिलाफ 319 (2) 318 (4) 338 336 (3) 340 (2) के तहत मामला पंजीकृत किया गया। विवेचना चौकी प्रभारी सिपाह आलोक त्रिपाठी को सौंपी गई है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
