Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के लक्षनपुर (तरती) गांव में बृहस्पतिवार रात को विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत।मृतिका की मा किशुना देवी पत्नी शोभनाथ ने लिखित तहरीर देकर दहेज न देने पर हत्या करने का आरोप लगाया है।पुलिस शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।

    पुलिस के अनुसार, लक्षनपुर(तरती)गांव की 24 वर्षीय विवाहिता शांति गौड़ पत्नी अमन गौड़ की बृहस्पतिवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।वही मृतिका की छोटी बहन सरिता का आरोप है कि बड़ी बहन शांति देवी की शादी 22अप्रैल 2023 मे अमन गौड़ से हुई थी कुछ दिनों बाद से ही दहेज के लिए बहन शांति देवी को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित करना और आए दिन मारना पीटना शुरू कर दिए,जिसके लिए कई बार पंचायत भी हुई लेकिन सुधार नहीं हुआ।बृहस्पतिवार रात 11:15 बजे बहन शांति ने फोन किया था वह पूरी तरह घबराई हुई थी उसने कहा सरिता ये लोग दौड़ा दौड़ाकर मारपीट रहे है आज मुझे जान से मार देंगे इतने में जीजा अमन ने फोन छीनकर फोन काट दिया सरिता ने बताया कि मैं बार बार फोन किया लेकिन मोबाइल फोन बंद आने लगा।शुक्रवार भोर करीब 3 बजे भोर में दीदी की ननद अनीता ने फोन करके बताया कि तुम्हारी दीदी शांती देवी ने घर के बगल एक अमरूद के पेड़ में साड़ी के फंदे बनाकर फंदे से झूलकर जान दे दी। बस इसी सूचना पर जब छोटी बहन सरिता और मां किशुना देवी मौके पर पहुंची तो शांति देवी का शव जमीन पर पड़ा था। मृतिका एक बच्ची की माँ हैजो एक वर्ष की है।सरिता ने घटना की सूचना 112 और नेवढ़िया पुलिस को दिया।सूचना पाके मौके पर नेवढ़िया थानाध्यक्ष पुलिस के पहुंचने पर भी शव जमीन पर पड़ी थी।ससुराल पक्ष फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात बता रहे थे।वही मायके पक्ष की मां किशुना देवी ने लिखित तहरीर देकर ससुराल पक्ष के पति अमन गौड़, जेठ पिंटू गौड़, जेठान संगीता, सास बेला देवी,ननद अनीता पर दहेज  हत्या करने का आरोप लगाया है।घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी मडियाहूं विजय कुमार चौधरी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और फॉरेंसिक टीम भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाये।इस संबंध में थानाध्यक्ष नेवढ़िया निखिलेश तिवारी ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कारण स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या है या आत्महत्या।तहरीर मिली है जांचकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags