मछलीशहर (जौनपुर)। नगर के एक पैलेस में रविवार को उमर वैश्य समाज मछलीशहर का चतुर्थ प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान समाज के कुल 54 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपदीय उमर वैश्य समिति के संरक्षक जगदीश प्रसाद उमरवैश्य ने कहा कि यदि बच्चे शिक्षा और अनुशासन के साथ पढ़ाई करते रहेंगे तो कोई भी लक्ष्य प्राप्त करने में कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ कुछ अंक किसी की प्रतिभा को नहीं नाप सकते।कार्यक्रम को अशोक कुमार उमर वैश्य, शिरीष कुमार, प्रदीप कुमार उमर वैश्य, योगेश उमर वैश्य, घनश्याम, अनंत प्रसाद, डॉ. सुधाकर गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश उमर वैश्य ने किया। सम्मान समारोह में शिशिर, प्रतीक, विजय, रवि, सोनू, संतोष आदि समेत उमर वैश्य परिवार के लोग व बच्चे उपस्थित रहे।
