Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी से मिले राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह

जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उद्योगपति अशोक सिंह ने आज शनिवार को कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राज्य राजेंद्र पाल गौतम और हसीब खान से शिष्टाचार भेंट की। श्री अशोक सिंह ने राजेंद्र पाल  गौतम को पुष्प देकर स्वागत किया। शिष्टाचार भेंट के बाद यूपी की राजनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई और उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था से लेकर अन्य गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह और कांग्रेस के उप प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की इस मुलाकात को लेकर तमाम तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।



Tags