Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : जफराबाद में पीड़ित परिवार से मिले अजय राय, दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के काजी आहादनुर नावघाट में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या की हृदयविदारक घटना को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

अजय राय ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और मानवता को झकझोर देने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने सरकार से मांग की कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें कठोरतम सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार का अपराध करने का साहस न कर सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक उनका साथ देती रहेगी।

Tags