Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : चौकी प्रभारी पुरानी बाजार बनाये गये सुनिल कुमार यादव

पत्रकार इशरत हुसैन

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कोतवाली के चौकी प्रभारी पुरानी बाजार का स्थानांतरण कर दिया है। उनके स्थान पर मीरगंज थाने के उप निरीक्षक को चौकी प्रभारी पुरानी बाजार बनाया गया है। पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि चौकी प्रभारी पुरानी बाजार मंजय कुमार यादव का तबादला सरपतहां थाने की पुलिस चौकी अरसियां का चौकी प्रभारी बनाया गया है। उनके स्थान पर मीरगंज थाने पर तैनात रहे उप निरीक्षक सुनिल कुमार यादव को चौकी प्रभारी पुरानी बाजार बनाया गया है। जैसे ही य​ह खबर नगरवासियों को लगी वह सुनकर आश्चर्य में पड़ गयें। चर्चा है कि चौकी प्रभारी काफी दिनों से एक ही चौकी पर बनी हुई हैं। उनका तबादला पुलिस के उचाधिकारियों की लिस्ट से गायब दिखाई दे रहा है। दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि लगता है कि महिला चौकी प्रभारी की पकड़ काफी तगड़ी है इसलिए इनका तबादला नहीं हो पा रहा है और वह एक ही चौकी पर बीते लगभग चार वर्षो से अपना सिक्का जमायें हुए हैं जबकि तीन साल से अधिक एक सिपाही एक थाने पर नहीं रह पा रहा है। पुलिस विभाग में इसकी चर्चा जोरो पर है।

Tags