Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : फाइनेंस कंपनी के एजेंट व तीन अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज

जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने फाइनेंस कंपनी का पैसा वसूली करने वाले एजेंटों के खिलाफ कई धाराओं में मामला पंजीकृत किया है। सूत्रो के हवाले से बताया गया है कि जितेंद्र कुमार गौतम पुत्र स्वर्गीय पन्ना लाल गौतम ग्राम कुतुबपुर थाना मड़ियाहूं ने क्षेत्राधिकारी नगर को दिये गये। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 13 जुलाई 2024 को मोटर साइकिल स्पेलेंडर 17 हजार 153 रूपया देकर एमएस आटो व्हील्स जहांगीराबाद से लिया। बाकी पैसा मंडपपुरम फाइनेंस कंपनी से फाइनेंस कराया, जिसकी किस्त चार हजार प्रति माह की रही जो तीस किस्तों में पूरा होना था जिसकी किस्त लगातार जमा करता रहा। बीच में मां की बीमारी के कारण अप्रेल 2025 की किस्त व मई 2025 ​की किस्त नहीं जमा कर पाया परंतु 8 जून 2025 को प्रार्थी अपने मित्र से 8 हजार 110 उपरोक्त फाइनेंस कंपनी के एजेंट विवेक यादव को आनलाइन पेमेंट किया। बीते 13 जून को पकड़ी बाजार फतेहगंज के पास पहुंचा था कि उसी समय दो मोटर साइकिल पर सवार चार लोग उसका पीछा किये और सीहींपुर के पास ओवरटेक करके उसे रोक लिया। फाइनेंस कंपनी का एजेंट बताने वाले लोगों ने उसका नाम पता पूछते हुए मोटर सा​इकिल पर बकाया किस्त बताकर मोटर साइकिल खड़ी करने को कहा और उसकी वाहन को ले जाकर खड़ी करवा लिया। जीतेंद्र बार बार कहता रहा कि उसने किस्त विवेक यादव के एकाउंट में जमा कर दिया है लेकिन वह लोग एक नहीं सुनें और वाहन को खड़ा करवा लिया। भुक्तभोगी उसी दिन अपने वाहन के फाइनेंसर अजय यादव से एजेंसी पर मिलने गया और अपनी बात बताई। अजय यादव द्वारा दो किस्त की बात स्वीकार करते हुए यह बात कही गई कि दो किस्त जमा है लेकिन उसकी रशीद कटी है। बाकि पैसा जमा करके अपनी मोटर साइकिल ले जाओं। रिश्तेदारों पैसा लेकर पांच हजार रूपये और अजय यादव को आनलाइन करवाया और अपनी वाहन को वापस मांगा। पैसा जमा करने के बाद भी वह वाहन देने में आनाकानी करते रहें और फिर 3800 रूपये की मांग करने लगें। 3800 और भी दिए गए। पीड़ित मोटर साइकिल लेने जब यार्ड पर पहुंचा तो वहां के कर्मचारी ने बताया कि उसकी मोटर साइकिल को बेच दिया गया। फाइनेंस एजेंट से संपर्क करने के बाद भी उसकी मोटर साइकिल नहीं मिली। तब उसने क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता को प्रार्थना पत्र दिया। उनके आदेश पर पुलिस ने विवेक यादव पुत्र अज्ञात, अजय यादव निवासी बेल्छा पवई थाना बक्शा तथा तीन अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Tags