बदलापुऱ जौनपुर। बदलापुर स्थित धर्मा पॉलीक्लिनिक के तथाकथित डॉक्टर पंकज तेगुनाइत के खिलाफ प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाने में दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बदलापुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह धर्मा पॉलीक्लिनिक में नर्स के रूप में कार्यरत थी। आरोप है कि नौकरी के दौरान पंकज तेगुनाइत ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। शादी के बाद आरोपी उसके ससुराल, थाना पट्टी क्षेत्र, पहुंचा और वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बताया कि पति के घर आने पर उसने पूरी घटना की जानकारी उन्हें दी। इसके बाद पट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपराध संख्या 281/2026 में दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक पट्टी ने बताया की महिला की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया है मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

