Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : मड़ियाहूं कोतवाली में तैनात फालोवर्स की बीमारी के दौरान मौत

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली में तैनात फालोवर्स की bimaari के दौरान मौत हो गई है। मामला बुधवार सुबह का है। इसी थाने पर तैनात धीरेन्द्र कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय पन्ना लाल यादव निवासी बड़ा सखौरा थाना कोतवाली सदर जनपद मिर्जापुर मड़ियाहूं कोतवाली में तैनात रहे। उनकी काफी दिनों से तबीयत खराब चल रही थी और वह क्षय रोग के पेशेंट रहे। आज बुधवार की सुबह अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। तबीयत अधिक बिगड़ने के कारण उनकी पत्नी सीमा यादव मड़ियाहूं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई तबीयत अधिक खराब होने के कारण चिकित्सकों द्वारा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में पहुंचने पर लगभग 2:30 बजे उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद सीमा अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ रोती-बिलखती अकेले नजर आ रही थी।



Tags