Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : नवाब हुसैन गर्ल्स इंटर कॉलेज कलापुर की नव नियुक्त प्रधानाचार्य निकहत परवीन ने संभाला कार्यभार

जौनपुर । नवाब हुसैन गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज, कलापुर की नव नियुक्त प्रधानाचार्य निकहत परवीन ने मंगलवार को विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। उनके पदभार संभालने पर विद्यालय परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नवाब हुसैन गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज एवं मॉर्डन कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक डॉ. आबिद खान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और छात्राओं के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. आबिद खान ने कहा कि निकहत परवीन के नेतृत्व में विद्यालय नई उपलब्धियां हासिल करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, कार्यकुशलता और सकारात्मक नेतृत्व से छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा तथा विद्यालय की प्रगति को नई दिशा और गति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि संस्था शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं के नैतिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए भी निरंतर कार्य करती रहेगी।

इस अवसर पर विद्यालय के लिपिक सुशील कुमार अस्थाना, शिक्षिकाएं बबीता, सविता, उज्मा , फिरदौस फातमा फायजा, अरीबा सिद्दीकी,ऋषु सिंह, सुषमा, पुष्पा प्रजापति,रोशनी एवं डिम्पल, शिक्षक राजाराम, सुमित अस्थाना, शिखर कुमार, अब्दुल रहमान, प्रभाकर,अब्दुल कलाम अजीज अहमद, मुन्ताज अहमद 

तथा मीडिया प्रभारी डॉ. इम्तियाज अहमद सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नव नियुक्त प्रधानाचार्य को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Tags