जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शुक्रवार की दोपहर शंकरमंडी चुंगी से दहीदपुर नाला मार्ग के बीच हैदरपुर के पास बिना रजिस्ट्रेशन तेज रफ्तार अवैध खनन मिट्टी लदा ट्रैक्टर पीछे से बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें महिला की मौके पर मौत हो गई पुत्र बाल बाल बच गए सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर का घेराव कर लिए चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मिट्टी लदा ट्रैक्टर थाने ले गई और जांच पड़ताल में जुट गई।
बता दे कि जमालपुर गांव निवासी यादवेंद्र मौर्या की पत्नी राजदेई 65 वर्ष अपने बेटे ज्ञान सिंह के साथ घर से जौनपुर दवा लेने जा रही थी कि शकरमंडी चुंगी दहीदपुर नाला मार्ग हैदरपुर के पास बिना रजिस्ट्रेशन अवैध खनन मिट्टी लदा ट्रैक्टर पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिसमें मां राजदेई ट्रैक्टर की टायर से दबकर मौके पर मौत हो गई। वही पुत्र ज्ञान सिंह बाल बाल बच गया। जानकारी मिलते परिजन मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को घेराव कर लिए। चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और पुलिस मिट्टी लदा ट्रैक्टर थाने ले गई। मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
सराय ख्वाजा थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडे को मामले की जानकारी के लिए संपर्क लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
सीओ सदर परमानंद कुशवाहा को मृतक के मामले की जानकारी के लिए संपर्क किया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

