जौनपुर। जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर बक्सर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में गुरुवार लगभग 5:00 बजे बाइक और साइकिल में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार और साइकिल सवार दोनों की ही मौत हो गई। सूत्रों के हवाले से बताया जाता है कि बक्सा थाना क्षेत्र के पोखरियापुर गांव निवासी पंढरी उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र बलवंता अपनी साइकिल से कहीं जा रहे थे। जब यह बक्सा थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में स्थित हाईवे से गुजर रहे थे कि उसी समय दोनों की टक्कर हो गई। बाइक सवार और साइकिल सवार दोनों को नौपेडव स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां उनकी गंभीर हालत देखकर चिकित्सा में बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान पहले बाइक सवार की मौत हुई और बाद में साइकिल सवार की भी मौत हो गई। साइकिल सवार की पहचान हो गई लेकिन बाइक सवार की अभी भी पहचान नहीं हो सकी है जिसके पहचान के लिए पुलिस तलाश रही है। पुलिस ने दोनों लाशों को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के लाश घर में रखवा दिया है।
