Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : निकट संबंधी के निधन पर रेखा पांडे ने जताया गहरा शोक

रेखा पाण्डेय 

जौनपुर। रामनगर क्षेत्र की भावी ब्लॉक प्रमुख रेखा पांडे ने अपने निकट संबंधी पंकज दुबे जी की पूज्य माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि माताजी का स्नेह, आशीर्वाद और सानिध्य उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहा है। उनका निधन परिवार ही नहीं, बल्कि उन्हें जानने वाले सभी लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है। रेखा पांडे ने कहा कि माताजी की कमी सदैव महसूस होती रहेगी और उनकी पावन स्मृतियाँ हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा पंकज दुबे जी एवं समस्त दुबे परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह स्वयं एवं उनका पूरा परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है और अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट करता है।

Tags