Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया का प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

जलालपुर, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया के प्रथम क्षेत्र आगमन पर रविवार को जलालपुर-फूलपुर बॉर्डर एवं जलालपुर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

जलालपुर-फूलपुर बॉर्डर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ उनका अभिनंदन कर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इसके पश्चात जलालपुर चौराहे पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष का गाजे-बाजे, पुष्पमालाओं एवं जयघोष के बीच आत्मीय स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर पूर्व विधायक गुलाब चंद सरोज, डॉ. आलोक सिंह, विपिन सिंह, मुकेश सिंह, संतोष मिश्रा, स्कन्द पटेल, रणविजय सिंह, सुदर्शन सिंह, राजेश सिंह 'स्टर्लिंग', कमलेश राय, अजीत सोनकर, रमेश दुबे, अनुपमा राय, सुशील निषाद, ललितमोहन सिंह, विपिन मिश्रा, विशाल सिंह, धीरेन्द्र सिंह, सत्यम सिंह तनु, विशाल शुक्ला, अभिषेक सिंह, कृष्णकुमार सिंह, किशन सिंह, सावित्री मौर्या, मुगना देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags