जौनपुर। नगर के बलुआघाट निवासी दुबई के बड़े कारोबारी हसन जान खान के दो बच्चे अर्श अब्बास और तकी अब्बास ने अपने पहले ही प्रयास में नीट की परीक्षा पास करके परचम लहराया। तकी अब्बास ने 480 नम्बर वा अर्श अब्बास ने 320 नम्बर पाकर परिवार का नाम रौशन किया।
अर्श और तकी की सफलता मिलने की सूचना पर सभी शुभचिंतको ने मुबारकबाद दी। तकी अब्बास और अर्श अब्बास ने मीडिया से बात करते हुए अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता हसन जान खां व माता के अलावा शिक्षकों को दिया।
