Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : पंचायत भवन में मिली अज्ञात वृद्धा महिला की लाश निकली कलीचाबाद की प्रकाश कला श्रीवास्तव की

जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में स्थ्ति पंचायत भवन में तीन दिन पूर्व में पाई गई वृद्धा महिला की लाश की पहचान हो गई। तीन दिन से परिजनों का महिला को ढूंढते ढूंढते बुरा हाल हो गया ​था। मंगलवार के दिन जिला अस्पताल में पहुंच कर ​परिजनों ने लाश की पहचान किया। घटना कुछ इस प्रकार से है कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद गांव निवासी सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव की 75 वर्षीया पत्नी श्रमती प्रकाश बाला श्रीवास्तव बीते 25 जुलाई को सुबह लगभग 7 बजे अपने घर से निकलीं और लापता हो गईं। तब से परिवार के लोगों रिश्तेदार व रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर उन्हें ढूंढ रहें थें। लेकिन इनका कहीं पता नहीं चल रहा था। परिजनों को कहीं पता लगा कि एक वृद्धा अज्ञात महिला की लाश बक्शा थाना क्षेत्र के पंचायत भवन से पुलिस ने बरामद किया है। परिजन मंगलवार को सुबह जिला अस्पताल पहुंच गयें और लाश को देखकर उसकी पहचान कर लिया। परिजनों का कथन है कि जिस ​दिन से प्रकाश बाला श्रीवास्तव जिस दिन से गायब थीें उसी दिन थाना लाइन बाजार जाकर परिजनों ने इनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन लाइन बाजार पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही न कियें जाने के कारण तीन दिनों तक परिजन परेशान रहें। बक्सा पुलिस ने मौत का सही कारण पता लगाने के लिए लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Tags