Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS देश-प्रदेश में कानून व्यवस्था चिन्ताजनक : अशोक सिंह

 

जौनपुर। देश व प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिन्ताजनक है। किसानों मजदूरों की हालत दयनीय है और युवक बेरोजगारी के कारण अवसाद ग्रस्त हो रहा है। उक्त विचार समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने अपने जन्मदिन एंव कार्यालय के उद्घाटन समारोह के अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में व्यक्त किया। उन्होंने जौनपुर में हुई दूल्हा आजाद बिंद की हत्या और बिहार में हुए भरत तिवारी के एनकाउंटर पर सवाल उठाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चीनी मिल के चालू नहीं होने पर प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने जौनपुर एवं मछलीशहर के जनप्रतिनिधियों पर जनता की उपेक्षा करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहाकि समाज विकास क्रांति पार्टी सभी वर्गों को न्याय दिलाने हेतु संकल्पबद्ध है।



Tags