पत्रकार : इशरत हुसैन
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र मोहल्ला कालीकुत्ती परमानतपुर में एक एैसी घटना प्रकाश में आई है कि जो मानवता का कलेजा हिला कर रख दिया। मामला यह है कि एक शराबी पिता ने पहले अपनी मासूम बच्ची को बेरहमी से पीटा फिर उसके गले में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे की कुंडी से लटका दिया। मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई है। उक्त मोहल्ला निवासी अखिलेश कुमार बिंद शराबी किस्म का व्यक्ति है जो प्रतिदिन अपने परिवार को प्रताड़ित किया करता था। घटना 15 अगस्त रात लगभग 11 बजे की है। उक्त शराबी व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी सुनीता बिंद को बेरहमी से पीटा जिसके डर से वह पड़ोस में जाकर छिप गई। अन्य बच्चों में खुशबू उम्र 17 वर्ष, गुंजा 12 वर्ष इधर उधर भाग गई, लेकिन 14 वर्षीय चंदा अपने शराबी बाप के हाथों का शिकार हो गई। सूत्र बताते हैं कि शराबी पिता ने पहले उसे बेरहमी से पीटा और साड़ी का फंदा बनाकर घर में लगे पंखे से लटका दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के एकत्रित हुए और लड़की को फांसी के फंदे उतारकर जिला अस्पताल ले गये।
परिजनों ने उसे कलीचाबाद चौराहे के पास स्थ्ति एक नीजी चिकित्सक के यहां ले गयें जहां वह जीवन और मृत्यू के बीच संघर्ष कर रही थी। सोमवार के दिन जब उसकी हालत बिगडने लगी तो चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी सरायपोख्ता राहुल रंजन सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गयें और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के ननिहाल से आए लोगों द्वारा हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की जा रही है। जबकि इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनीता सिंह ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम कार्यवाही कर रही है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

