Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : उपमुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य के लिए डा. अवधेश यादव को किया सम्मानित

जौनपुर। विगत 29 जुलाई को वाराणसी में आयोजित एक सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने जनपद के प्रख्यात कार्डियोलाजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ) डा० अवधेश यादव को चिकित्सा सेवा और समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। समारोह में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में समर्पित चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने वंशराजी हार्ट एवं चाइल्ड मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल नईगंज के डीएम कार्डियोलाजी डॉ. अवधेश यादव के बेहतर चिकित्सा अनुभव, मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और समाजसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। डॉ. अवधेश यादव वर्षों से जनपद सहित पूर्वांचल के लोगों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने अपने अब तक के कार्यकाल में सैकड़ों मरीजों का सफल उपचार किया है। चिकित्सा सेवा के साथ-साथ वह सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. अवधेश यादव ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगेभी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मरीजों की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा।

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अवधेश यादव के सम्मानित होने पर जिले के चिकित्सा जगत, सामाजिक संगठनों और उनके शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। लोगों ने इसे पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित किया है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के हाथों सम्मान प्राप्त करते समय डा० अवधेश यादव के साथ उनकी धर्मपत्नी एवं जनपद की जानी-मानी नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ (गोल्ड मेडलिस्ट) डा० मंजू यादव भी मौजूद रहीं।

Tags