Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : गहना कोठी के प्रहरी की मौत पर शोक में डूबा फर्म

पत्रकार : इशरत हुसैन 

जौनपुर। जिले का सुप्रसिद्ध फर्म गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ सुरक्षा गॉर्ड की आचानक ड्यूटी के दौरान तबियत खराब होने के कारण मौत हो जाने से फर्म के लोगों में शोक व्याप्त हो गया है। इस फर्म पर काफी दिनों से काम कर रहे कौशांबी जनपद के सुरेंद्र कुमार शुक्ला उम्र लगभग 45 वर्ष की तबियत बुधवार शाम लगभग 7 बजे आचानक खराब हो गई और वह फर्म के ही एक कमरे में जाकर अचेतावस्था में पड़े हुए थें। जैसे ही इसकी जानकारी फर्म गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ संचालक विनीत कुमार सेठ को लगी तो वह अपने कर्मचारियों के साथ तुरंत नईगंज में स्थ्ति एक न्यूरो सर्जन के यहां ले गयें। न्यूरो सर्जन ने ब्रेन हेमरेज स्ट्रोक होने की बात बताई और बी.एच.यू वाराणसी के लिए रेेफर कर दिया। बी.एच.यू में चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद भी निजी सुरक्षा गॉर्ड की मौत हो गई। जबकि गहना कोठी के परिवार के लोग पूरे तनमन धन से बचाने के प्रयास में अंतिम समय तक साथ में लगे हुए थें। मौत की खबर मृतक के परिजनों को दी गई। परिजन कौशांबी से आकर लाश को लेकर चले गयें। फर्म में शोकसभा कर मृतक को श्रद्धांजली दी गई और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की गई।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad