Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : शांतनु जी महाराज के मुखारबिंद से जौनपुर मे गूंजेंगी मानस की चौपाईयाँ

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह 

👉श्रीराम कथा आयोजन को अंतिम रूप देने मे जुटे कार्यकर्ता 

जौनपुर। रविवार को अपराह्न 3 बजे वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह के आवास गोधना स्थित कैलाशपति परिसर मे बीआरपी इंटर कॉलेज, जौनपुर के मैदान पर  आगामी 20 अक्टूबर 2026 से 29 अक्टूबर 2026 तक होने वाली नौदिवसीय श्री रामकथा के आयोजन हेतु विचार विमर्श किया गया।

सेवाभारती के बैनर तले आयोजित होने वाली श्री रामकथा की शुरुआत 20 अक्टूबर 2026 को भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ होगी इसके लिए जौनपुर के प्रत्येक क्षेत्र से कलश यात्रा मे शामिल होने के लिए मातृ शक्ति की उपस्थिति के लिए रूपरेखा तैयार की गयी 

श्री रामकथा के मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह नें कहा की श्री राम की कृपा और जनपदवासियों की इच्छा से एक बार पुनः श्रीराम कथा के श्रवण का अवसर हम सभी को मिलने वाला है। सभी के समन्वित प्रयास से दिव्य और भव्य श्रीराम कथा का आयोजन करने के प्रति हम संकल्पित है।

श्रीराम कथा जनपदवासियों के लिए कल्याणकारी एवं ऊर्जा प्रदान करेगी। उन्हें एक नये प्रकार की अनुभूति मिलेगी ऐसा मेरा प्रयास है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, काशी प्रान्त के प्रान्त कार्यवाह मुरली पाल एवं संचालन डॉ ब्रम्हेश शुक्ल नें किया।

इस अवसर पर डॉ तेज सिंह (जौनपुर विभाग प्रमुख, सेवाभारती), श्री अनिल गुप्ता (जिलाध्यक्ष सेवाभरती, जौनपुर), डॉ उदयराज सिंह,  विमल सिंह,  नारायण चौरसिया, प्रदीप सिंह "रिंकू", विनोद जायसवाल, प्रकाश रघुवंशी, सूरज मौर्या, दिलीप जायसवाल, डॉ वंदना सरकार, विमला श्रीवास्तव, उर्वशी सिंह, प्रीति गुप्ता, बिट्टू किन्नर, राखी सिंह, अंजना श्रीवास्तव, डॉ अंजना सिंह,  अंजू पाठक, माधुरी गुप्ता, मिलन श्रीवास्तव, मीना यादव, सोनी जायसवाल, डॉ सरला त्रिपाठी, डॉ अनीता त्रिपाठी, सुधा सिंह, कामना सिंह, अर्चना सिंह, रजनी साहू, डॉली गुप्ता, अनुपमा राय, किरन सिंह, निधि सिंह, अभिलाषा सिंह सहित अन्य गणमान्य जन एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad