Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : हज़रत सूफ़ी अब्दुल शकूर शाह के उर्स में उमड़ी भीड़, विधायक ने चढ़ाई चादर

मजार पर इत्र लगाती विधायक रागिनी सोनकर

मछलीशहर (जौनपुर)। नगर के काजी का पूरा (बाबागंज)में स्थित हजरत सूफी संत अब्दुल शकूर शाह रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर आयोजित दो दिवसीय 37वें सालाना उर्स में उमड़ा अकीदतमंदों जन सैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्रीय विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने मजार पर पहुंचीं और चादरपोशी कर क्षेत्र में अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगी। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में सपा नेताओं के अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने भी चादर चढ़ाया। और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी चादरपोशी की। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता समेत अन्य शहरों और प्रांतों से बाबा के अकीदतमंद उर्स में शिरकत करने पहुंचे।

कार्यक्रम का शुरुआत सज्जादानशीन मरहूम डॉ एजाज़ अहमद सलमानी परिवार की ओर से चादर चढ़ाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी  शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहा।

उर्स में पहुंचे लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी भी की। कार्यक्रम में विधायक डॉ. रागिनी सोनकर, नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल, डॉ. परवेज सलमानी, मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद सरफराज, अब्दुल अज़ीज़ हाफिज अतीकुर्रहमान, डॉ. मुजीबुर्रहमान, अहमद रजा, डॉ. मुजफ्फर, डॉ. मुदस्सर, डॉ. गुलाम मुस्तफा, आरिफ अंसारी, नदीम अंसारी, इजहार खान, नसीम खान, मुन्ना सभासद, डॉ. हस्सान सभासद, पप्पू भाई, बबलू राईन सहित कस्बे के अनेक सम्मानित लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अयाज मास्टर ने किया।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad