Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : प्रतियोगिता परीक्षा सम्पन्न

 

जौनपुर। विकासखंड शाहगंज स्थित कंपोजिट विद्यालय पकड़ी में विगत वर्ष की भांति स्वतंत्रता दिवस से पूर्व प्रतियोगिता  परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा सुचितापूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा में बच्चों में उत्साह देखा गया। जिला उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, प्रशांत मिश्र ने बताया कि परीक्षा परिणाम आने के बाद हर कक्षा के प्रथम , द्वितीय एवं स्थान पाने वाले बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पारितोषिक प्रदान किए जायेंगे एवं उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रधानाध्यापक हरिशंकर पाल,अरशद कमाल, अखिलेश कुमार,तजीन फातिमा, धीरेन्द्र कुमार, अभिलाषा यादव,जय प्रकाश यादव एवं सुनीता यादव सभी उपस्थित होकर परीक्षा सम्पन्न कराने में अपना योगदान दिया।

Tags