Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : मदरसे से लापता नाबालिग छात्र को पुलिस ने किया 24 घंटे में बरामद

पत्रकार : इशरत हुसैन

जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने मदरसे से लापता नाबालिग छात्र को 24 घंटे के अंदर बरामद कर उसे उसके परिजनों को सौप दिया है। इसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बागे अरब निवासी मोहम्मद वसीम खान का 12 वर्षीय पुत्र मोहम्मद हुसैन खान इसी मोहल्ले में स्थ्ति मदरसा एमजेए अरबिया हकीमुल उलूम से बुधवार की सुबह लापता हो गया था। इसके गायब होने की रिपोर्ट मां द्वारा उसी दिन कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। मदरसे से आचानक बच्चे का गायब होना जहां परिजन हलाकांन हो रहें थें। वहीं पुलिस के लिए भी यह मामला भारी सिर दर्द बन गया था। शहर कोतवाल अनीता सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चे की खोज करने में कई उप निरीक्षकों को लगा दिया। गुरूवार को कोतवाली पुलिस की मेहनत रंग लाई। पुलिस ने लापता नाबालिग छात्र को ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया है। इसके अतिरिक्त पुलिस अग्रिम कारवाई करने में जुटी है। सूत्र बताते हैं कि मदरसे के एक हाफिज़ के भय से यह बच्चा गायब हो गया था।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad