Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : एक महीने से गड्ढा खोदकर छोड़ा, आमजन परेशान

👉उमरपुर सुन्दरनगर में अदानी गैस कंपनी की लापरवाही से बरसात में बढ़ी मुश्किलें

जौनपुर। उमरपुर सुन्दरनगर स्थित गरिमा अपार्टमेंट के पास पिछले करीब एक महीने से सड़क पर गड्ढा खोदकर छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के चलते गड्ढे में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि गैस पाइपलाइन से संबंधित कार्य के लिए सड़क की खुदाई की गई थी, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी गड्ढे को ठीक नहीं कराया गया। बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव होने से गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर अदानी गैस कंपनी के संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग और गैस कंपनी के अधिकारियों से मांग की है कि सड़क की स्थिति का तत्काल निरीक्षण कर गड्ढे को भरवाया जाए और सड़क को आवागमन योग्य बनाया जाए, ताकि बरसात में आमजन को राहत मिल सके।

अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब जागते हैं और सड़क की इस समस्या का समाधान कब तक होता है।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad