👉1 नवंबर को लखनऊ में होने वाले प्रादेशिक महा सम्मेलन को लेकर लोगों में उत्साह
जौनपुर। आज किसान आमजन युवा शोषित ट्रेडर्स हमारी पार्टी के पदाधिकारियों ने छबीलेपुर बाजार में व्यापक रूप से जनसंपर्क किया। इस दौरान आगामी 1 नवंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले पार्टी के प्रादेशिक महा सम्मेलन को लेकर लोगों से चर्चा की गई और उन्हें सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।
जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सम्मेलन को लेकर उत्साह व्यक्त किया और 1 नवंबर को लखनऊ पहुंचने के लिए अपनी सहमति जताई। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं एवं आमजन में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान कई ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से मुलाकात कर सम्मेलन की तैयारियों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
पार्टी पदाधिकारियों ने जनसंपर्क के दौरान मिले सहयोग, समर्थन और उत्साहवर्धन के लिए सभी नागरिकों का हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
