जौनपुर। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर कृष्णा हार्ट केयर, इनफर्टिलिटी एवं ट्रामा सेंटर की ओर से हृदय स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का आयोजन डॉ. हरेंद्र देव सिंह के नेतृत्व में किया गया। रैली कृष्णा हार्ट केयर, इनफर्टिलिटी एवं ट्रामा सेंटर से प्रारंभ होकर चहरसु चौराहा एवं सद्भावनापुल होते हुए पुनः कृष्णा हार्ट केयर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान लोगों को हृदय रोगों से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर डॉ. हरेंद्र देव सिंह ने कहा कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव पर नियंत्रण तथा धूम्रपान एवं तंबाकू से दूरी रखना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समय-समय पर चिकित्सकीय जांच कराने की अपील की। रैली में रैली की व्यवस्थापक डॉक्टर रॉबिन सिंह ने सभी को स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम एवं योग और समुचित खानपान की जानकारी दी।
रैली में चिकित्सकों इस रैली में श्रद्धांजलि सेवा ट्रस्ट के बहुत सारे सदस्य बहुत सारे दवा प्रतिनिधि भारत दुबे, देवेश गुप्ता मनोज कुमार सिंह सुधीर कुमार सिंह, अध्यापक गण सरोज कुमार सिंह ,डॉ मनीष सिंह सोमवंशी प्रवीण कुमार सिंह,अरविंद सिंह ,शशांक सिंह , सुनील प्रजापति,रियाज अहमद,अवनीश श्रीवास्तव अधिवक्ता गण संतोष कुमार सिंह भुनेश सिंह एवं व्यावसायिक वर्ग यश कुमार नंदेश गुप्ता प्रशांत स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य लोगों ने सहभागिता की। प्रतिभागियों ने हृदय स्वास्थ्य से संबंधित जागरूकता संदेशों के माध्यम से आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
रैली के समापन के समय कृष्णान्जलि सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ मधु शारदा एवं सुमन सिंह द्वारा रैली में भाग लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया एवं कृष्णा स्कूल ऑफ नर्सिंग के छात्राओं द्वारा नुक्कड नाटक करवा कर लोगों तक संदेश पहुंचाया, और सभी को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए।
विश्व हृदय दिवस पर कृष्णा हार्ट केयर ने निकाली जागरूकता रैली
रैली के समापन अवसर पर कृष्णा हार्ट केयर के मैनेजर गगनेंद्र प्रताप सिंह ने रैली में शामिल सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। समापन के बाद सभी प्रतिभागियों के लिए नाश्ते की व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने का संकल्प लिया।


