जौनपुर। जिले के मछलीशहर क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान पहुंचें राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। संजय सिंह ने भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा हमेशा लड़ाने का काम करती है। भाजपा यानी भारतीय झगड़ा पार्टी है। संजय सिंह के इस बयान के बाद मछलीशहर से लेकर जौनपुर के शहरी इलाके तक सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब संजय सिंह के इस बयान पर भाजपा की ओर से क्या जवाब आता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। हाल ही में संजय सिंह ने जनपद में पांच स्कूलों के लापता होने की बात कहीं थी।
उन्होंने आगे कहा कि अगर हम सब मिलकर नहीं रहेंगे तो भारतीय झगड़ा पार्टी देश को बर्बाद कर देगी। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता वो है अगर किसी मुस्लमान पर अगर शंकट आए तो हिंदू बोले और हिंदू पर कोई शंकट आए तो मुस्लमान बोले। उन्होंने आगे कहा कि सरकार को परेशानी इसी बात से है कि धर्मनिरपेक्षता के हक पर संजय सिंह कैसे बोलते हैं। संजय सिंह कैसे बोलते हैं जब किसी हिंदू को दुख होता है, जब किसी मुस्लमान को दुख होता है, संजय सिंह कैसे बोलते हैं जब किसी ईसाई को दुख होता है, उन्होंने कहा कि मैं इस लिए बोलता हूं कि अगर हम सब मिलकर नहीं रहेंगे तो भारतीय झगड़ा पार्टी इस देश को बर्बाद कर देगी। संजय सिंह भाजपा को भारतीय झगड़ा क्यों कहते हैं इस बात का भी उन्होंने जवाब देते हुए बताया कि यह पार्टी हिंदू को मुस्लमान से और ईसाई से आपस में लड़ाने का काम करती है।

