Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : मां ने मासूम बेटे की हत्या कर खुद को लगाया मौत के गले, घर पर कोहराम


इशरत हुसैन

 जौनपुर। सास ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर अपने मासूम बच्चे की हत्या कर खुद को मौत को गले लगा लेने की दिल दहला देने वाली खबर प्रकाश में आई है। मामला मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रजमलपुर गांव का बताया जा रहा है। रजमलपुर गांव में गुरुवार की रात लगभग 10:00 बजे सास ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर शशिकला उम्र लगभग 28 वर्ष पत्नी रवि कुमार पहले अपने मासूम दो वर्ष के बच्चे को कीटनाशक खिलाकर मौत की नींद सुला दिया। जब मासूम की मौत हो गई तब उसने स्वयं ही कीटनाशक का सेवन कर लिया। किसी तरह सास ससुर की निगाह जब उसे पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। घबराये सास ससुर वह परिवार के अन्य लोग पहले मड़ियाहूं अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पहले ना ले जाकर अहियापुर मोड पर स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां भी उन्हें जवाब मिला तब सदर अस्पताल पहुंचे जहां से चिकित्सक ने उसे वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर किया था लेकिन वहां ना ले जाकर मड़ियाहूं में एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां उसे विवाहिता की भी उपचार के दौरन कुछ देर बाद मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मां और बेटे दोनों की लाश को अपने कब्जे में ले लिया है। दूसरी तरफ सूत्र बताते हैं कि मायके पक्ष के लोग ससुराल जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रहे हैं। 


Tags

Top Post Ad

Below Post Ad