Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : हनुमान की सेना ने भरी हुंकार अबकी बार आर या पार

जौनपुर। जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108 ,102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश (  रजिस्ट्रेशन नंबर - 10228) ने अपनी सेवा बहाली की मांग को लेकर आंदोलन का एलान किया है संघ ने घोषणा कि है यदि सरकार ने उनकी मांगों पर तत्काल निर्णय नहीं लिया तो 2 अक्टूबर 2026 गाँधी जयंती के अवसर पर महात्मा गाँधी के सत्याग्रह एवं अहिंसात्मक आंदोलन के मार्ग पर विधानसभा लखनऊ के सामने अनिश्चित काल धरना -प्रदर्शन किया जाएगा इस संबंध में संघ द्वारा जौनपुर में सिटी मजिस्ट्रेट जौनपुर महिपाल सिंह को जौनपुर  के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार त्रिपाठी के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी एवं उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक जी से माँग की गयी है संघ के द्वारा पत्र में कहा गया है कि 108 /102 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारी वर्ग 2012 से उत्तर प्रदेश की जनता को आपातकाल स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करते चलेआ रहें है कोरोना महामारी के दौरान जब लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे थे तब इन्हीं कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना दिन रात मरीजों की सेवा कर रहे थे उन्हें अस्पतालों में पहुंचाने का काम कर रहे थे और उनके ऊपर प्रधान मंत्री जी के द्वारा कोरोना योद्धा कहा गया था तथा उनके ऊपर पुष्प वर्षा भी की गयी थी उन्हें देव दूत भी कहा गया था और उन्हें सम्मानित किया गया था दुर्भाग्यवश वर्ष 2021 में लगभग 9000 कर्मचारियों को सेवा प्रदाता कंपनी ने मनमानी तरीके से सेवा से बर्खास्त कर दिया बढ़ती उम्र और लंबे  सेवा- अनुभव के कारण आज ये कर्मचारी बेरोजगार हो गए है। रोजगार खो जाने कारण इन्हें कई संकटों से गुजरना पड़ रहा है जिससे उनके परिवारों की अर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है बच्चें स्कूल जाना तक बंद कर दिए है परिवार खाने को सोचने-विचारने पर मजबूर है कि कैसे पेट भरा जाए संघ ने सरकार से भविष्य एवं परिवारों की आजीविका को सुरक्षित करने हेतु न्यायपूर्ण हस्तक्षेप कर 9000 बर्खास्त कोरोना योद्धाओं की सेवा बहाली एवं सेवा सुरक्षा की माँग की है। 

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad