Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : विधवा से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व 20 लाख लेने के मामले में दो पर केस दर्ज

जौनपुर। मुख्य न्याययिक दंडाधिकारी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने महाराष्ट्र प्रांत की अंधेरी ईस्ट की रहने वाली महिला के दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पिता पुत्र के खिलाफ शादी का झांसा देकर पुत्र द्वारा जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने तथा पिता द्वारा गाली देना और जान से मारने की धमकी देने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। महिला ने यह आरोप लगाया है कि वह एक विधवा म​हिला है। उसकी मुलाकात अनुज सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र सत्य प्रकाश सिंह से हुई और बातचीत के दौरान अनुज सिंह उसे शादी का झांसा देकर कभी अपने घर तो कभी होटल में बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा। 

विश्वास में लेकर उसका करीब 20 लाख रूपया जो महिला को बीमा आदि स्थान से प्राप्त हुआ था उसे हड़प लिया जिसे महिला ने आरटी जीएस से पेमेंट करने की बात बताया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि इस पूरी घटना में अनुज के पिता सत्य प्रकाश भी शामिल हैं। लगभग साल भर के संबंध के बाद इसी वर्ष के 13 फरवरी को अनुज के बुलाने पर मुंबई से जौनपुर आई और होटल में रूकी और लड़के के बुलाने पर उसके घर गई और शादी की बात को दोहराया जहां पिता पुत्र द्वारा धमकी दिया ​गया कि पैसा और शादी बात करोगी तो जान से मारकर खत्म कर दी जाओगी। न्यायलय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना चौकी प्रभारी सरायपोख्ता राहुल रंजन को सौंप दिया है।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad