जौनपुर। जनपद एक बार फिर श्रीराम की भक्ति में सराबोर होने जा रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उद्योगपति ज्ञान प्रकाश सिंह के तत्वाधान में 21 अक्टूबर से भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा को लेकर भव्य पंडाल सजाने का कार्य तेजी से चल रहा है और आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कथा शान्तनु महराज के मुखार बिंदु से शुरू होगी। शांतनु महराज देश में बड़े कथावाचकों में गिने जाते है।
श्रीराम कथा में जनपदभर से बड़ी संख्या में श्रीराम भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजकों के अनुसार, इस बार कथा को पहले से अधिक भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। इससे पूर्व भी ज्ञान प्रकाश सिंह के तत्वाधान में श्रीराम कथा का आयोजन हो चुका है, लेकिन इस बार आयोजन की भव्यता और व्यापकता विशेष आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक कथा चलेगी जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु कथा सुनेंगे।
आठ वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय
गौरतलब है कि जिले के गोधना निवासी ज्ञान प्रकाश सिंह पिछले करीब आठ वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। कोरोना काल के दौरान भी उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों की चर्चा रही। इसके अलावा टीवी अस्पताल, स्कूल सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास एवं जनसेवा के कार्यों में सहयोग किया गया है।
बिना किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि के पद पर रहते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में करोड़ों रुपये ज्ञान प्रकाश सिंह के द्वारा खर्च किया जा चुका है। इसी वजह से जिले में ज्ञान प्रकाश सिंह की अलग पहचान और सामाजिक छवि बनी है।
जफराबाद से चुनाव लड़ने की चर्चा, दावेदारी प्रबल
राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि ज्ञान प्रकाश सिंह आगामी विधानसभा चुनाव में जफराबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। राजनैतिक पंडितों की माने तो टिकट की दावेदारी में ज्ञान प्रकाश सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है। ऐसे में श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ क्षेत्र की राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। जफराबाद विधानसभा की जनता में इनके प्रति झुकाव काफी बढ़ा है।
अगर बने विधायक तो..
आमजन में चर्चा है कि यदि ज्ञान प्रकाश सिंह विधायक बने तो अपनी विधानसभा में विकास का एक नया आयाम गढ़ सकते है। चर्चाओं के अनुसार बिना किसी पद पर रहे हुए ज्ञान प्रकाश सिंह ने जनपद भर में जनहित का बहुत काम किया यदि माननीय होते है तो उद्योगपति द्वारा जिले में विकास देखने को जरूर मिलेगा।
साफ सुथरी छवि से दिलों में बनाई जगह
विगत कई सालों से तमाम सामाजिक धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के कारण ज्ञान प्रकाश सिंह की छवि काफी लोकप्रिय है। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र की जनता में इनके प्रति विश्वास और समर्थन बढ़ा है।
