Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा गांव में मानवता को शर्मशार करने की एक घटना प्रकाश में आई है कि एक युवक द्वारा पांच वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस घटना में जहां परिवार के ​लोग दुष्कर्म करने की बात बता रहें हैं वहीं पुलिस इसे दुष्कर्म का प्रयास बता रही है। घटना का पूरा विवरण कुछ इस प्रकार से है कि पांच वर्षीया मासूम बच्ची शुक्रवार रात्री लगभग 8 बजे अपने घर के सामने खेल रही थी कि उसी समय पड़ोस का रहने वाला एक युवक जिसकी उम्र लगभग 22 वर्ष है। वह उस बच्ची को बहका फूसला कर पास में स्थ्ति गोमती नदी के किनारे ले गया जहां अपने कपड़े उतारने के साथ मासूम के भी कपड़े उतार दिया और उसे लेकर वहीं जमीन पर लेटा हुआ था। बच्ची के देर रात घर न आने पर परिजन उसे ढूढने निकले और उनके साथ ग्रामिण भी उसे खोजने में जुट गयें। ग्रामिण और परिजन जब नदी के किनारे पहुंचें तो दोनों को नग्न अवस्था में देखकर दंग रह गयें। देर रात मासूम बच्ची को लेकर परिजन और ग्रामिण थाने गयें और पूरे मामले को पुलिस को बताया। इस घटना के संबंध में जहां परिवार के लोग दुष्कर्म करने की बात को बार बार बता रहें हैं वहीं पुलिस इसे दुष्कर्म का प्रयास बता रही है। पुलिस द्वारा मासूम बालिका को जिला अस्पताल भेजवाया गया है ताकि चिकित्सकिय परिक्षण से यह बात साफ हो सके कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या प्रयास किया गया है। इस घटना में अभी भी चिकित्सक की रिपोर्ट नहीं आई है जिससे दुष्कर्म या दुष्कर्म के प्रयास की बात साफ हो सके। दूसरी तरफ पुलिस ने देर रात इस घटना के आरोपी सुरज निषाद पुत्र स्वर्गीय महेंद्र निषाद निवासी धनेजा को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad