Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति ने किया रक्तदाताओं का सम्मान

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ अंजू सिंह की अध्यक्षता में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पर गुरूवार के दिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूकता और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करना था। रक्तदान शिविर में करीब 20 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें से 11 लोगों ने रक्तदान किया जिसमें मुख्य रूप से देवजयचंद, अरुण यादव, उमाकांत, रामावतार आदि रहे। इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर सैफ खान, डॉक्टर अर्पित सिंह, एच के  कुशवाहा, चंद्रशेखर, शालिनी मौर्या सहित ब्लड बैंक के सभी स्टाफ उपस्थित रहे। सभी रक्तदाताओं को संस्था की तरफ़ से संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह ने स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर उनका आभार व्यक्त किया। संस्था की ओर से प्रमुख रूप से सौरभ सिंह विक्की, अंकिता सिंह, सद्दाम सिंह, तौकीर आदि उपस्थित रहें।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad